भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में हरा दिया है। इसके साथ ही दो टेस्ट मैंचों की श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर रहीं।
केप्टाऊन में आज दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने 31 साल के इतिहास में पहली बार केपटाउन में कोई टेस्ट मैच जीता है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा मैच रहा, जब कोई टेस्ट मैच दो दिन में समाप्त हो गया। भारत ने दूसरी पारी में जीत के लए 79 रन का लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए, जबकि भारत ने पहली पारी में 153 रन और दूसरी पारी में 80 रन बनाए थे। रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने। भारत की ओर से इस मैच में मोहम्मद सिराज ने सात विकेट हासिल किये जबकि जसप्रीत बुमराह ने कुल आठ विकेट अपने नाम किये। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एलगर को प्लेयर ऑफ द सीरिज़ चुना गया।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment