विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर की जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को अपील अदालत के फैसले के खिलाफ कतर के शीर्ष न्यायालय में अपील दायर करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि मंत्रालय इन भारतीयों के परिवार और कानूनी टीम के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई का फैसला कानूनी टीम को करना है।
रणधीर जयसवाल ने कहा कि पिछले महीने, कतर में अपील अदालत ने भारतीयों को दी गई मौत की सजा को कम करके उन्हें अलग-अलग अवधि के लिए जेल की सजा सुनाई थी।
उधर, विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया है कि लाल सागर में उभरती स्थिति पर भारत, लगातार नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज इलाके में गश्त कर रहे हैं। श्री जयसवाल ने नौवहन सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment