पंजाब सरकार ने कोविड संक्रमण के बढने के कारण शहरों और कस्बों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कर्फ्यू रात दस बजे से सवेरे पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। ये प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेंगे। इस अवधि के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी। राज्य में अन्य प्रतिबंधों में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और सुरक्षित दूरी का कडाई से पालन शामिल है।
नए प्रतिबंध मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में राज्य में कोविड की स्थिति पर हुई बैठक के बाद घोषित किए गए।
बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इन जगहों पर सभी कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण आवश्यक है। जिम, स्कूल और महाविद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। आनलाइन पढाई जारी रहेगी। राजनीतिक बैठकों और रैलियों के बारे में किसी भी प्रतिबंध की घोषणा नहीं की गई है।
भारतीय वायु सेना ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया है कि ऐसे समय में जब विश्व जटिल… Read More
सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा। यह परीक्षा वैकल्पिक… Read More
भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित… Read More
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment