इस्पात मंत्रालय के अधीन नेशनल मिनरल डेवलप्मेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमडीसी) लगातार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है। उसने दिसंबर, 2021 में 3.95 मीट्रिक टन लौह अयस्क का उत्पादन किया और 3.40 मीट्रिक टन लौह अयस्क की बिक्री की। भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में उत्पादन में सीमांत वृद्धि दर्ज की थी और अपनी शुरुआत के बाद किसी भी दिसंबर माह में अब तक सबसे अधिक उत्पादन किया था।
वित्त वर्ष-22 के पहले नौ महीने के लिये समग्र उत्पादन और बिक्री के आंकड़े दिसंबर, 2021 तक क्रमशः 28.32 एमटी और 28.36 एमटी रहे। इस तरह एनएमडीसी का यह नौ महीने का अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन है। कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 30 प्रतिशत की और बिक्री में 27 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की।
एनएमडीसी टीम को उसके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुये एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक सुमित देब ने कहा, “वर्ष की शुरुआत में ही ऐसे ठोस नतीजे निरंतरता में देने के लिये मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। वर्ष 2022 में हमारी कई परियोजनायें पूरी होने के साथ आप एनएमडीसी बिलकुल नई कंपनी के रूप में देखेंगे, जिसकी बुनियाद मजबूत है और जो खनन प्रौद्योगिकियों से लैस है।”
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment