पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण में एक जून को होगा मतदान

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण में एक जून को होगा मतदान

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा। राज्‍य में कुल दो करोड बारह लाख 71 हजार से ज्‍यादा मतदाता है।

साल 2019 में हुए आम चुनाव की तुलना में राज्य में इस बार मतदाताओं की संख्या में 3 लाख 78 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है । इनमें खासतौर पर महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 24 हजार से अधिक रही है । राज्य के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या पटियाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 17 लाख 87 हजार से अधिक है जबकि कम संख्या के लिहाज से संगरूर निर्वाचन क्षेत्र है जहां मतदाताओं की ये संख्या 15 लाख 50 हजार से अधिक है । राज्य के मतदाता चुनाव के लिए भले ही एक जून तक आखिरी चरण का इंतजार करेंगे लेकिन परिणाम के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Related posts

Leave a Comment