पंजाब में बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोग हताहत हुए। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है।
दक्षिणी-पश्चिमी कमान के जन-सम्पर्क कार्यालय के अनुसार, सैन्य केन्द्र के त्वरित कार्रवाई दल ने तत्काल कदम उठाया। इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बठिंडा सैन्य केन्द्र में हुई गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है। राजनाथ सिंह नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
