पंजाब में कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में ऐतिहासिक और पारंपरिक होला महल्ला कल से शुरू हो गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि होला महल्ला कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब में तीन दिन तक चलेगा।
होली के पर्व के संदर्भ में कीरतपुर साहिब में होला महल्ला की शुरुआत गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में पारम्परिक नगाड़े की चोट और श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत के साथ हुईI देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक हो रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की हैI असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैंI