Categories: News-Headlines

पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप बढ़ा

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शुक्रवार को सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हुई। हरियाणा का हिसार कड़ाके की सर्दी की चपेट में है जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सिरसा में भी सर्द रात रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दिल्ली से सटे गुड़गांव में भी पारा 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया।

अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है।

पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। राज्य के गुरदासपुर में भी रात सर्द रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर, मोगा और लुधियाना में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 5.9 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भुवनेश्वर में हथकरघा एवं हस्तशिल्प 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ

ओडिशा के भुवनेश्वर में आज हथकरघा एवं हस्तशिल्प 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें… Read More

54 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शांति शिखर – ध्यान केंद्र के उद्घाटन पर ब्रह्माकुमारीज़ को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ को यूनेस्को द्वारा पाक-कला का सृजनशाील शहर घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ को यूनेस्को द्वारा पाक-कला का सृजनशाील शहर घोषित किये जाने… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज छत्‍तीसगढ में विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज छत्‍तीसगढ में विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया और… Read More

6 hours ago

लखनऊ को उसकी समृद्ध खान-पान विरासत के सम्मान में यूनेस्को मौलिक पाककला शहर का दर्जा दिया गया

लखनऊ को यूनेस्को मौलिक पाककला शहर का दर्जा दिया गया है। यह दर्जा लखनऊ की… Read More

6 hours ago

भारत ने बहरीन में एशियाई युवा खेलों में 48 पदकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

भारत ने बहरीन में एशियाई युवा खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.