Categories: News-Headlines

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू दोमोहानी रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनास्थल का दौरा किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज अन्‍य अधिकारियों तथा स्‍थानीय प्रशासन के साथ पश्चिम बंगाल में न्‍यू डोमाहानी रेलवे स्‍टेशन का दौरा किया जहां कल गुवाहाटी बीकानेर एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी पटरी से उतर गई थी। अलीपुरद्वार और न्‍यू जलपाईगुड़ी से रेलगाड़ियां बचाव कार्यों में सहयोग के लिए दुर्घटनास्‍थल पर पहुंच गई हैं। रेल मंत्री ने अस्‍पतालों का भी दौरा किया जहां घायलों को भर्ती कराया गया है। जलपाईगुड़ी की जिला मजिस्‍ट्रेट मोमिता गोदारा ने बताया कि अब त‍क 7 शव बरामद कर लिए गए हैं और 80 लोग घायल हैं। इस बीच घटना के उच्‍चस्‍तरीय रेल सुरक्षा जांच के आदेश दिए गए है। रेलवे ने दो हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं। नंबर हैं – 03612731622 and 03612731623.

रेलवे के सूत्रों के अनुसार रेलगाड़ी लगभग शाम 5 बजे न्‍यू डोमोहानी स्‍टेशन से रवाना हुई और न्‍यू डोमाहानी तथा मयनगुरी खंड के बीच पहुंचते ही पटरी से उतर गई। लेागों को सुरक्षित निकालने का काम पूरा कर लिया गया है। 290 फंसे यात्रियों को लेकर एक विशेष रेलगाड़ी कल रात लगभग 10 बजे दुर्घनास्‍थल से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने मृतकों के परिजन के लिए पांच-पांच लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 25-25 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अश्विनी वैष्‍णव से कल शाम बात कर पूरी स्थि‍ति की जानकारी ली। ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी संवदेनाएं शोक संतप्‍त परिवारों के साथ हैं। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.