न्यायमूर्ति इंद्रजीत मोहंती को आज त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने अगरतला में राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मोहंती ने न्यायमूर्ति अकिल कुरैशी का स्थान लिया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बिपलव कुमार देब तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। न्यायमूर्ति इंद्रजीत मोहंती इससे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...