नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने ओमान के दुक्म में आईएनएस त्रिकंद के सदस्यों से बातचीत की

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने ओमान के दुक्म में आईएनएस त्रिकंद के सदस्यों से बातचीत की

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने ओमान के दुक्म में आईएनएस त्रिकंद के सदस्यों से बातचीत की। आईएनएस त्रिकंद समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फिलहाल क्षेत्र में तैनात है।

एडमिरल आर हरि कुमार ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बनाए रखने में आईएनएस त्रिकंद के सदस्यों की प्रतिबद्धता की सराहना की। बातचीत के दौरान नौसेना प्रमुख ने समुद्री लुटेरों से निपटने के प्रयासों और इस मिशन में सदस्यों के समक्ष चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 31 जुलाई से ओमान की तीन दिन की यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा संबंधों को सुदृढ करना है।

Related posts

Leave a Comment