नेपाल में तेज बारिश से भूस्खलन और बाढ़ में 52 लोगों की मौत

नेपाल में तेज बारिश से भूस्खलन और बाढ़ में 52 लोगों की मौत

नेपाल में पिछले तीन दिनों में प्राकृतिक आपदाओं में लगभग 52 लोगों की जान चली गई है। देश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। दक्षिण-पूर्वी नेपाल में कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में मूसलाधार वर्षा के कारण हुई जान-माल की हानि और व्यापक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस कठिन समय में नेपाल की जनता और सरकार के प्रति भारत के अटूट समर्थन को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने संकट के समय में एक मित्रवत पड़ोसी और प्रथम सहायता प्रदाता के रूप में राष्ट्र की भूमिका का उल्लेख करते हुए, सभी प्रकार की आवश्यक सहायता प्रदान करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Related posts