नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली।
इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू, भारतीय जनता पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस्तीफे के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन में बने रहना उनकी पार्टी के हित में नहीं था।
नीतीश कुमार को 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनमे 78 विधायक भारतीय जनता पार्टी के, 45 जनता दल युनाइटेड के और 4 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के हैं। उन्हें एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन प्राप्त है।