देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में सरकार के स्वास्थ्य व्यय की हिस्सेदारी 2014-15 में एक दशमलव एक-तीन प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में एक दशमलव तीन-पांच तक हो गई। कुल स्वास्थ्य व्यय में सरकार के स्वास्थ्य व्यय की हिस्सेदारी भी 2014-15 में 29 प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में 41 दशमलव चार प्रतिशत हो गई। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी.के पॉल ने 2019-20 के लिए भारतीय राष्ट्रीय लेखा अनुमानों को जारी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी उपस्थित थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्वजनिक खर्च बढ़ा है जो 2017 की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के अनुरूप है। इसके अनुसार जन स्वास्थ्य का दो तिहाई खर्च प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली पर होना चाहिए।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...