निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के प्रयासों के अंतर्गत पेड न्यूज को चुनाव अपराधों की सूची में शामिल करने की सिफारिश की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि आयोग ने इसके लिए विधि मंत्रालय को आवश्यक संशोधन करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पेड न्यूज को लेकर काफी चिंतित हैं।
निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि देश में प्रवासी श्रमिकों और प्रवासी भारतीयों के लिए रिमोट इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग की व्यवस्था जल्दी ही एक हकीकत बनने जा रही है। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि रिमोट इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग से दूर-दराज के स्थानों में रहने वाले लोग मतदान केंद्र पर उपस्थित न हो सकने के बावजूद भी मतदान में हिस्सा ले सकेंगे और उनका मतदाताओं के रूप में पंजीकरण हो सकेगा। निर्वाचन आयोग ने विधि मंत्रालय से चुनाव प्रक्रिया से जुडे नियमों में कुछ आवश्यक संशोधन करने की सिफारिश भी की है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment