मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के दल ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, गृह तथा व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। दल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कल ही मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ये दल तीन के दौरे पर कल लखनऊ पहुंचा।
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया
