निर्वाचन आयोग कल से पंजाब के दो दिन के दौरे पर, विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेगा

निर्वाचन आयोग कल से पंजाब के दो दिन के दौरे पर, विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेगा

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त सुशील चन्‍द्र, निर्वाचन आयोग के अन्‍य आयुक्‍तों और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ कल से पंजाब के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। आयोग 2022 में होने वाले राज्‍य विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेगा।

राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी डॉक्‍टर एस करुणा राजू ने बताया कि 15 दिसम्‍बर को निर्वाचन आयोग राष्‍ट्रीय और राज्‍य के मान्‍यता प्राप्‍त राजनीतिक दलों, मुख्‍य चुनाव अधिकारी और राज्‍य पुलिस तथा केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में निर्वाचन आयोग विभिन्‍न प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी बैठक करेगा।

अगले दिन आयोग दिव्‍यांग और युवा मतदाताओं से भी बातचीत करेगा।

Related posts

Leave a Comment