Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने SCO के परिवहन मंत्रियों की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के परिवहन मंत्रियों की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। एससीओ के आठ सदस्य देश – भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। बैठक में, सभी सदस्य देशों ने “अधिक दक्षता और स्थायित्व के लिए कार्बन रहित परिवहन, डिजिटल बदलाव और नवीन तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग की अवधारणा” का समर्थन किया।

परिवहन के क्षेत्र में एससीओ के सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यदल की स्थापना की गई है। यह समूह परिवहन में कार्बन उत्सर्जन को कम करने, डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने और अधिक टिकाऊ और प्रभावी परिवहन व्यवस्था के लिए नवीन तकनीक लागू करने और सर्वोत्तम कार्यशैली को साझा करने के लिए बैठकों की सुविधा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने हाल ही में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाया और अमृत काल “स्वर्ण युग” में प्रवेश किया। अमृत काल के तहत, हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए “हरित विकास” की पहचान एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में की गई है।

नितिन गडकरी ने कहा कि हरित और स्वच्छ ईंधन को अपनाकर आदर्श परिवर्तन लाने की दिशा में परिवहन प्रणालियों की दक्षता और विश्वसनीयता में सुधार करने वाली प्रौद्योगिकियों को विकसित करने तथा सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए, एससीओ सदस्य देशों को अनुसंधान और विकास कार्य में सहयोग करना चाहिए।

नितिन गडकरी ने कहा कि हमें लगता है कि एससीओ सदस्य देशों के बीच सहकार्यता और सहयोग पर आधारित एक दृष्टिकोण सतत परिवहन विकास को बढ़ावा देने, जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और परिवहन प्रणालियों की दक्षता में सुधार करने के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करने में सक्षम होगा। वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत की पांच सूत्री रणनीति पंचामृत में परिलक्षित होता है, इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2021 में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी) -26 में की थी।

नितिन गडकरी ने कहा कि एससीओ के परिवहन मंत्रियों के रूप में हम परिवहन क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान करने और इस संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सहयोग और पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद के लिए दृढ़ संकल्प के साथ एक सामूहिक संदेश दे सकते हैं।

भारत, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का वर्तमान अध्यक्ष है। अंतर-सरकारी संगठन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई में हुई थी। एससीओ में इस समय आठ सदस्य देश – भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.