रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 28 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षामंत्रियों की बैठक के दौरान उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव, बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रनिन और कज़ाकिस्तान के रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बेकबोलोटोव बी असांकेलिवीच के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए परस्पर लाभदायक सहयोग को विस्तारित करने के अवसरों की पहचान करने पर फोकस के साथ, बैठकों के दौरान तीनों देशों के साथ रक्षा सहयोग के समस्त कार्यक्षेत्र की समीक्षा की गई। परस्पर हित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
एससीओ के महासचिव झांग मिंग ने एससीओ के रक्षामंत्रियों की बैठक संपन्न होने पर रक्षा मंत्री के साथ भी मुलाकात की। अपनी अध्यक्षता के तहत भारत द्वारा आरंभ विभिन्न कार्यकलापों पर चर्चा की गई। राजनाथ सिंह ने महासचिव को सूचित किया कि भारत एससीओ के अधिदेश के कार्यान्वयन में रचनात्मक रूप से योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment