प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के उस ट्वीट का जवाब दिया है, जिसमें मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 6 साल पहले, क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) उड़ान ने शिमला को दिल्ली से हवाई-संपर्क की सुविधा देने के लिए उड़ान भरी थी। आज, 473 हवाई मार्गों और 74 परिचालित हवाईअड्डों, हेलीपोर्ट तथा वाटर एयरोड्रोम, भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर बन गए हैं।
ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 9 साल, भारत के विमानन क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि मौजूदा हवाई अड्डों का आधुनिकीकरण किया गया है, नए हवाई अड्डों का तेज गति से निर्माण किया गया है और रिकॉर्ड संख्या में लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “पिछले 9 साल, भारत के विमानन क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी रहे हैं। मौजूदा हवाई अड्डों का आधुनिकीकरण किया गया है, नए हवाई अड्डों का तेज गति से निर्माण किया गया है और रिकॉर्ड संख्या में लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। इस बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से वाणिज्य और पर्यटन क्षेत्रों को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। #UDANat6”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment