उत्तर अटलांटिक संधि संगठन-नाटो का सदस्य देश तुर्की संगठन में स्वीडन और फिनलैंड को शामिल करने पर सहमत हो गया है। तुर्की ने शुरू में इन देशों को संगठन में शामिल करने का विरोध किया था। नाटो ने एक बयान में कहा है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोआन, फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्टो और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडर्सन के बीच इस मुद्दे पर स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक समझौता हुआ है।
नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि स्वीडन संदिग्ध उग्रवादियों के तुर्की प्रत्यापित किये जाने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वीडन और फिनलैंड तुर्की को हथियार बेचने पर लगा प्रतिबंध भी हटा लेंगे।
पूर्व में स्वीडन और फ़िनलैंड ने जनमत का सम्मान करते हुए और रूस के साथ सुरक्षा संबंधों को देखते हुए नाटो की सदस्यता नहीं ली थी। हालाँकि, फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद इस रूख में बदलाव आ गया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार Bihar Election 2025 के पहले चरण में लगभग 60.25% मतदान हुआ।… Read More
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर, 2025 को शाम लगभग 5 बजे भारत के सर्वोच्च न्यायालय… Read More
भारत की आधुनिक रेल अवसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप… Read More
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज़ ने कहा है कि सेना गज़ा में इस्राइल के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) ने प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों की अपनी नवीनतम वैश्विक समीक्षा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment