महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य सरकार को कल विधानसभा में बहुमत परीक्षण कराने का निर्देश दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कल राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य की राजनीतिक स्थिति का हवाला देते हुए बहुमत परीक्षण कराने की मांग की। राज्यपाल ने कहा कि महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति अनिश्चित है।
राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने सात निर्दलीय विधायकों के ई-मेल और महाविकास अघाड़ी सरकार के साथ अपेक्षित विधायकों की संख्या नहीं होने के बारे में विधानसभा में विपक्ष के नेता के पत्र सहित अनेक मुद्दों का संज्ञान लिया है।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विश्वास मत के एकमात्र एजेंडे के साथ विधानसभा का विशेष सत्र कल सुबह 11 बजे बुलाने का निर्देश दिया है और कार्यवाही किसी भी हालत में शाम पांच बजे तक पूरी किए जाने को कहा है।
विधानसभा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मतदान ध्वनि मत से नहीं होगा, वोटों की गिनती के लिए विधायकों से अपने स्थान पर खड़े होने को कहा जाएगा।
उधर शिवसेना राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के महाविकास अघाड़ी सरकार को बहुमत साबित करने के लिए कल शक्ति परीक्षण कराने के निर्देश को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय पहुंच गयी। शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने एक याचिका दायर की है। शिवसेना के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उच्चतम न्यायालय से याचिका को तुरन्त सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। सुनवाई आज शाम पांच बजे होगी। शीर्ष न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं को तीन बजे तक सभी दस्तावेज तैयार रखने को कहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment