उत्तर अटलांटिक संधि संगठन-नाटो का सदस्य देश तुर्की संगठन में स्वीडन और फिनलैंड को शामिल करने पर सहमत हो गया है। तुर्की ने शुरू में इन देशों को संगठन में शामिल करने का विरोध किया था। नाटो ने एक बयान में कहा है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोआन, फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्टो और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडर्सन के बीच इस मुद्दे पर स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक समझौता हुआ है।
नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि स्वीडन संदिग्ध उग्रवादियों के तुर्की प्रत्यापित किये जाने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वीडन और फिनलैंड तुर्की को हथियार बेचने पर लगा प्रतिबंध भी हटा लेंगे।
पूर्व में स्वीडन और फ़िनलैंड ने जनमत का सम्मान करते हुए और रूस के साथ सुरक्षा संबंधों को देखते हुए नाटो की सदस्यता नहीं ली थी। हालाँकि, फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद इस रूख में बदलाव आ गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment