गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच अभिकरण-एन.आई.ए. को राजस्थान में उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच का निर्देश दिया है। इस हत्याकांड में किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की भी गहन जांच की जाएगी। एन.आई.ए. का एक दल कल उदयपुर गया था।
यह घटना उदयपुर के मालदास इलाके की है। हत्या के तुरंत बाद दो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कन्हैया लाल का सिर काटे जाने की बात कही गई थी। घटना के कुछ ही घंटों के अंदर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उदयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और कर्फ्यू लगा दिया गया है।
बीजेपी ने उदयपुर हत्याकांड पर आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा
बीजेपी ने उदयपुर हत्याकांड पर आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता राज्यवद्धर्न सिंह राठौड ने इसे एक आतंकी घटना करार देते हुए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक ही ऐसी घटना नहीं है, बल्कि राजस्थान में ऐसी घटनाएं बार बार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है। राज्यवद्धर्न सिंह राठौड ने कांग्रेस पर राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment