गृह मंत्रालय ने उदयपुर में हुई निर्मम हत्‍या की राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी से करवाने का निर्देश दिया

गृह मंत्रालय ने उदयपुर में हुई निर्मम हत्‍या की राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी से करवाने का निर्देश दिया

गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच अभिकरण-एन.आई.ए. को राजस्थान में उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच का निर्देश दिया है। इस हत्‍याकांड में किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की भी गहन जांच की जाएगी। एन.आई.ए. का एक दल कल उदयपुर गया था।

यह घटना उदयपुर के मालदास इलाके की है। हत्‍या के तुरंत बाद दो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कन्‍हैया लाल का सिर काटे जाने की बात कही गई थी। घटना के कुछ ही घंटों के अंदर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उदयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बीजेपी ने उदयपुर हत्‍याकांड पर आज राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा

बीजेपी ने उदयपुर हत्‍याकांड पर आज राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। आज नई दिल्‍ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्‍ता राज्‍यवद्धर्न सिंह राठौड ने इसे एक आतंकी घटना करार देते हुए राज्‍य सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा कि ये सिर्फ एक ही ऐसी घटना नहीं है, बल्कि राजस्‍थान में ऐसी घटनाएं बार बार हो रही हैं। उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान के लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन शांतिपूर्ण और सामंजस्‍यपूर्ण वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है। राज्‍यवद्धर्न सिंह राठौड ने कांग्रेस पर राज्‍य में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Related posts

Leave a Comment