नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पिछले तीन वर्षों में कुल 53 नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा कर लिया गया है। इस अवधि के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम 30, यूपी में नौ और बिहार में पांच संयंत्र लगाये गये। जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 24 हजार 632 करोड रुपये से अधिक की स्वीकृत लागत से लगभग पांच हजार मिलियन लीटर प्रतिदिन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट क्षमता के निर्माण और पुनर्वास के लिए एक सौ 60 सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की गई । उन्होंने कहा कि इनमें से 78 परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...