नई दिल्ली: नमामि गंगे कार्यकारी समिति ने गंगा बेसिन में प्रदूषण कम करने और घाट विकास के लिए एक हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की नौ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में से सात गंगा बेसिन में प्रदूषण को कम करने और दो घाट विकास से संबंधित हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन- एनएमसीजी के महानिदेशक जी. अशोक कुमार की अध्यक्षता में कल हुई एनएमसीजी कार्यकारी समिति की 47वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में गंगा नदी को साफ करने के लिए जल-मल शोधन संयंत्र से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि बिहार में घाट विकास के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत के साथ सारण के अटल घाट मांझी के विकास की परियोजना को मंजूरी दी गई है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...