केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम में बीजेपी की सरकार आते ही दिल्ली में गरीबों के लिए ‘जहां झुग्गी वहां मकान योजना’ के तहत तेजी से अपार्टमेंट में फ्लैट देना शुरु कर दिया जाएगा।
दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा के 30 प्रचार रथों को आज रवाना करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अभी तक 3 करोड़ से ज्य़ादा गरीबों के लिए मकान मंजूर कर चुकी है, जबकि शहरी इलाकों में एक करोड़ 22 लाख मकान मंजूर किए गए हैं। जिन शहरी इलाकों में ये योजना मंजूरी हुई है, उनमें दिल्ली के भी कई इलाके हैं।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सेवा भाव से काम करती है, तभी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कोरोना के समय सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाई। साथ ही कोरोना के समय जब लोगों को खाने की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में 74 लाख लोगों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराया।