Categories: News-Headlines

धर्मेंद्र प्रधान ने ऑस्ट्रेलिया के कौशल और प्रशिक्षण मंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा की

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री ने आज मेलबर्न के डॉकलैंड्स में कंगन इंस्टीट्यूट में ‘वेट: भविष्य के लिए कौशल विकसित करने हेतु नीति वार्ता’ में विक्टोरियन स्किल्स अथॉरिटी के सीईओ क्रेग रॉबर्टसन, बेंडिगो कंगन इंस्टीट्यूट की सीईओ सैली कर्टन और ऑस्ट्रेलियाई कौशल इकोसिस्टम के लीडर्स के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान चर्चाएं युवाओं को भविष्य के कौशल से लैस करने, उन्हें रोजगार से जोड़ने और कौशल परिणामों में सुधार करने, उद्योग व अकादमिक संबंधों को मजबूत करने और कौशल संबंधी जरूरतों के लिए एक चुस्त प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए भारत में ऑस्ट्रेलियाई कौशल मानकों और प्रमाणन ढांचे को इस्तेमाल करने की क्षमता के इर्द गिर्द केंद्रित रहीं।

धर्मेंद्र प्रधान ने भारत को कौशल युक्त और अत्यधिक उत्पादक कार्यशक्ति के वैश्विक केंद्र में तब्दील करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और प्रयासों को साझा किया। उन्होंने ये भी बताया कि 21वीं सदी में भारत की युवा जनसांख्यिकी उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कहा कि कौशल युक्त भारत, भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान देगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने ऑस्ट्रेलिया के कौशल संस्थानों के साथ गठजोड़ करने में भारत की रुचि व्यक्त की। उन्होंने कौशल विकास में आपसी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और ऑस्ट्रेलिया में कई अवसरों के लिए भारत के युवाओं को कौशल युक्त करने की दिशा में, भारत के साथ साझेदारी करने की ऑस्ट्रेलिया की उत्सुकता की सराहना भी की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास कौशल आकलन, योग्यता और कौशल मान्यता, पाठ्यक्रम विकास, कार्यशक्ति विकास के क्षेत्रों में एक साथ काम करने के कई अवसर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों में भविष्य के लिए तैयार कार्यशक्ति, वैश्विक अवसरों के ताले खोलने के लिए हमें बेहतर तरीके से तैयार करेगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने बेंडिगो कंगन इंस्टीट्यूट में ऑटोमोटिव सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी दौरा किया। ऑटोमोटिव प्रशिक्षण, अनुसंधान और विकास को अनुकूलित, व्यावहारिक रूप से एक साथ लाकर उद्योग उद्यमों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए ऑटोमोटिव सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एसीई) की स्थापना की गई थी। डॉकलैंड्स में स्थापित एसीई को ऐसे डिजाइन किया गया था कि वो विक्टोरिया के खुदरा, सेवा, मरम्मत और विनिर्माण उद्योगों के लिए केंद्रीय और सुलभ हो सके। कंगन इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त टेफ योग्यताओं, लघु पाठ्यक्रमों और विशिष्ट प्रशिक्षण योजनाओं की एक सीरीज प्रदान करता है, जिसमें ऑन-साइट प्रशिक्षण सहित सीखने के लचीले विकल्प शामिल हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने मेलबर्न की डीकिन यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया और इस यूनिवर्सिटी का विस्तृत अवलोकन भी किया, खासकर उद्योग द्वारा डिज़ाइन किए गए पाठ्यक्रम, शोध डिग्रियां और प्रवेश की प्रक्रिया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनईपी 2020 की शुरुआत, कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार और फलते-फूलते नवाचार और स्टार्ट-अप के माहौल से ये सुनिश्चित हुआ है कि भारत में आज अवसरों की भरमार है। धर्मेंद्र प्रधान ने डीकिन यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेलिया के सब विश्वविद्यालयों और कौशल संस्थानों को, भारत में अवसरों को तलाशने, दोनों देशों को ज्ञान अर्थव्यवस्थाओं में तब्दील करने और दोनों देशों में लोगों की समृद्धि के लिए एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने के लिए तंत्र बनाने के लिए आमंत्रित किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने ऑस्ट्रेलिया के कौशल और प्रशिक्षण मंत्री ब्रेंडन ओ’कॉनर के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। उन्होंने कौशल विकास क्षेत्र में प्रगाढ़ सहयोग स्थापित करने और अत्यधिक उत्पादक व भविष्य के लिए तैयार कार्यशक्ति निर्मित करने के लिए मिलकर साथ काम करने को लेकर उपयोगी चर्चा की। धर्मेंद्र प्रधान ने कौशल विकास में सहयोग को मजबूत करने के अवसर तलाशने के लिए ऑस्ट्रेलिया के मंत्री को भारत आने का आमंत्रण दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच योग्यता मानकों के सामंजस्य और भारत में टेफ संस्थानों के स्थानीय संस्करणों से कुशल कार्यशक्ति की गतिशीलता में तेजी आएगी। बाद में शाम को मंत्री महोदय ने मेलबर्न में प्रवासी भारतीय समुदाय से भी बातचीत की।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

5 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

5 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

5 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

5 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.