धनतेरस के साथ दीपावली का त्योहार शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी

धनतेरस का पर्व आज हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके साथ ही दीपावली से संबद्ध त्‍यौहारों की श्रृंखला शुरू हो गई है जो इस महीने की छह तारीख को भैया दूज के साथ संपन्‍न होगी। धनतेरस के अवसर पर सोना-चांदी और बरतन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के दिन आयुर्वेद के जनक धन्‍वतरी की पूजा की जाती है जो भगवान विष्‍णु के अवतार हैं। धन संपदा और खुशहाली का प्रतीक यह पर्व हिंदु केलेंडर के अनुसार आश्विन मास में कृष्‍ण पक्ष की तेरहवीं तारीख को मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की है।

सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं।

Greetings to everyone on the special occasion of Dhanteras.

— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2021

Related posts

Leave a Comment