Categories: News-Headlines

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट-XE का पहला मामला मुंबई में सामने आया

देश में कोराना वायरस के नए वेरिएंट -XE का पहला मामला आज मुंबई में सामने आया है। बृहन्मुंबई नगर निगम दवारा कराई गई जिनोम सिक्‍वेंसिंग जांच में इनमें से एक की एक्सई वेरिएंट और दूसरे की कप्पा वेरिएंट के रूप में पहचान की गई है।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षीय जो महिला XE वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है वह कोविड के दोनों टीके लगवा चुकी थी और किसी तरह की बीमारी से भी पीडित नहीं थी। दस फरवरी को वह दक्षिण अफ्रीका से भारत आई थी। उसका आईटीपीसीआर टेस्‍ट भी नेगेटिव था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट – ‘XE’ – दो ओमीक्रोन का एक हाइब्रिड रूप है जो काफी तेजी से फैलता है।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,086 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,30,925 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,871 रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,871 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 183 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

6 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

6 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

6 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.