देश में अब तक 27 करोड़ 62 लाख से अधिक कोविड वैक्‍सीन की डोज दी गई

देश में अब तक 27 करोड़ 62 लाख से अधिक कोविड वैक्‍सीन की डोज दी गई

देश में अब तक 27 करोड़ 62 लाख लोगों को कोविड के टीके लगाये जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि कल टीकाकरण अभियान के एक सौ 55वें दिन 33 लाख 72 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाये गये। उनमें से लगभग 29 लाख लोगों को पहली डोज दी गई जबकि चार लाख 71 हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज मिली।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि अब तक 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को टीके की पांच करोड़ 50 लाख डोज दी गई हैं। उनमें से लगभग बीस लाख 50 हजार लोगों को कल पहली डोज दी गई जबकि 78 हजार लोगों को दूसरी डोज दी गई। मंत्रालय के अनुसार असम, बिहार, झारखंड, दिल्‍ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, उत्‍तर प्रदेश, ओडिसा, छत्‍तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में इस आयु वर्ग के दस लाख से अधिक लोग पहले ही टीके की पहली डोज ले चुके हैं।

अब तक देश में 22 करोड़ 52 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीके पहली डोज दी गई जबकि पांच करोड़ नौ लाख लोग दोनों डोज ले चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment