भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी का पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे हैं। जन्माष्टमी उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर सहित हजारों मंदिरों को सुन्दरता के साथ सजाया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा-“जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा की, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।