देश का पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत विक्रांत दो सितंबर से सेवा में आयेगा

देश का पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत विक्रांत दो सितंबर से सेवा में आयेगा

देश में निर्मित पहला विमानवाहक पोत विक्रांत 2 सितंबर को बेडे में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में नौसेना के वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने कहा कि विक्रांत के उपकरण 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए गए हैं। इनमें अंबाला, दमन, कोलकाता, जालंधर, कोटा, पुणे और नई दिल्ली शामिल हैं। वाइस एडमिरल घोरमडे ने कहा कि विक्रांत में महिला अधिकारियों और महिला अग्निवीर नाविकों के लिए अलग आवास सहित दो हजार दो सौ डिब्बे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत अमरीका, ब्रिटेन, रूस, चीन और फ्रांस सहित उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है जो 40 हजार टन से ऊपर के विमान वाहक का निर्माण करते हैं। करीब दो हजार पांच सौ किलोमीटर लंबे आईएनएस विक्रांत की पूरी केबलिंग भारत में की गई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

भारतीय नौसेना, डीआरडीओ और सेल की मदद से भारत में युद्धपोत-ग्रेड स्टील बनाया गया है, जिसका अ‍ब निर्यात भी किया जा सकेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनुसंधान और विकास संगठन अब मानव रहित हवाई वाहन निर्माण की क्षमता विकसित कर सकेगा।

Related posts

Leave a Comment