दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान से संचालित आंतक मॉड्यूल का पता लगाया है। इन 6 लोगों में से 2 पाकिस्तान से प्रशिक्षित आंतकवादी हैं। ये देश के कुछ प्रमुख शहरों में आंतकी हमलों की साजिश कर रहे थे। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त नीरज ठाकुर ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में छापे मारे गए। एक व्यक्ति को राजस्थान के कोटा से, दो को दिल्ली से और तीन को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। नीरज ठाकुर ने बताया कि इनके पास से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को टेरर के खिलाफ मुहिम में एक बड़ी सफलता मिली है। एक मल्टी स्टेट ऑपरेशन में हमने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात इसमें ये है कि इन छह में दो आदमी ऐसे भी है, जो कि पाकिस्तान में जाकर इसी साल ट्रेनिंग करके वापस आए हैं। केन्द्रीय एजेंसी से हमें एक इनपुट मिला, भारत के कुछ प्रमुख शहरों में कुछ आतंकी घटनाएं करने की एक साजिश हो रही है, जोकि बॉर्डर के उस पार से है। इस सीरियस इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक खास टीम कांस्टीट्यूट की, जब ह्यूमन और टैक्निकल इनपुट एनालाइज किया गया, तो देखा गया कि ये तो कई स्टेट्स में फैला हुआ एक काफी बड़ा नेटवर्क है।