दिल्‍ली सरकार ने आज से राजधानी के सरकारी स्कूलों में ‘हैप्पीनेस सप्ताह 2023’ की शुरुआत की

दिल्‍ली सरकार ने आज से राजधानी के सरकारी स्कूलों में ‘हैप्पीनेस सप्ताह 2023’ की शुरुआत की। शिक्षा मंत्री आतिशी ने आज सर्वोदय को-एड विद्यालय, कालकाजी में एक सप्ताह तक चलने वाले इस उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री बच्चों के साथ हैप्पीनेस क्लास में शामिल हुई और गतिविधियों में भाग लिया। इस मौके उन्‍होंने कहा कि पिछले 5 सालों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम का सफ़र शानदार रहा है। और इससे बच्चों का पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ी है और उन्हें तनाव मुक्‍त रहने में भी मदद मिली है।

आतिशी ने कहा कि एक इंसान को अपने वास्तविक जीवन में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उन सभी चुनौतियों का जबाव हैप्पीनेस पाठ्यक्रम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों में इस पाठ्यक्रम से आत्मविश्वास आया है और ये आत्मविश्वास समाज और देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हैप्‍पीनेस पाठ्यक्रम ने छात्रों को सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाकर एक वैश्विक मानदंड स्थापित किया है।

जुलाई 2018 में नर्सरी से कक्षा आठ तक के लिए दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में शुरू किए गए हैप्पीनेस पाठ्यक्रम ने पिछले 5 सालों में शानदार सफलता हासिल की है और रोजाना लाखों छात्र हैप्पीनेस क्लास में शामिल होते है।

Related posts

Leave a Comment