दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेनों की गति को 90 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर सौ किलोमीटर प्रति घंटा किया

दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेनों की गति को 90 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर सौ किलोमीटर प्रति घंटा किया

दिल्ली मेट्रो ने आज अपनी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेनों की गति को 90 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर सौ किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया है। इस लाइन पर ट्रेनों की गति बढ़ने से यात्री अब कम समय में अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। विशेषतौर पर एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को फायदा होगा।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 तक के बीच 23 किलोमीटर की दूरी को अब ट्रेन 21 मिनट में पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस लाइन पर ट्रेनों को 120 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलाने की योजना है।

Related posts

Leave a Comment