दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में जामा मस्जिद में महिलाओं और लड़कियों को पुरूष साथी के बगैर प्रवेश को प्रतिबंधित किए जाने पर कारण बताने को कहा गया है।
दिल्ली की जामा मस्जिद के प्रवेश द्वार पर एक नोटिस लगाया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि महिलाओं और लड़कियों को बिना पुरूष साथी के मस्जिद में प्रवेश पर बोर्ड प्रतिबंध लगाता है।
इस प्रतिबंध पर संज्ञान लेते हुए स्वाति मालिवाल ने आज जारी किए गए नोटिस में कहा कि मस्जिद में महिलाओं के निर्बाध प्रवेश और धार्मिक आस्था का पालन करने पर उन्हें प्रतिबंधित करना पूरी तरह से भेदभावपूर्ण है। धार्मिक आस्था की जगह पर यह एक निंदनीय कार्रवाई है। धार्मिक स्थल लैंगिक भेदभाव से मुक्त और सभी के लिए खुला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आदेश पूरी तरह से महिलाओं और भारत के संविधान की मूल भावना के विरूद्ध है। स्वाति मालिवाल ने अगले सोमवार तक इस मामले में जवाब मांगा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment