दिल्ली पुलिस ने शाहबाद डेयरी हत्याकांड मामले में सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। आज विशेष पुलिस आयुक्त दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि उन्हें किसी बच्ची की हत्या की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त की पहचान की तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सभी सबूतों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेगी।
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस हत्याकांड को बर्बर करार देते हुए कहा कि कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतनी निर्दयता से किसी की हत्या नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि समाज की सोच में बहुत कमी आ रही है उसपर काम करने की जरूरत है। रेखा शर्मा ने बताया कि आयोग ने एक तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है जो पीडि़त मृतक के परिवारजनों और संबंधित पुलिस अधिकारियों से मिलेगी।