Categories: News-Headlines

दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शीतलहर की चपेट में; मौसम विभाग ने ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज और कल ओडिशा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति की संभावना व्‍यक्‍त की है।

यह स्थिति अगले 3 दिन तक सुबह के समय असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बनी रहेंगी। अगले 2 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मौसम बुलेटिन में 31 दिसम्‍बर से 3 दिन तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा कि यह एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जिसके 30 तारीख से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही इसके प्रभाव और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क से 30 दिसम्‍बर से 4 दिन तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम वर्षा की सम्भावना है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में शीत लहर के कारण राज्‍य के अनेक भागों में न्‍यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। कश्‍मीर में इन दिनों 40 दिन की कडाके की ठंड का मौसम, चिल्‍लां कलां जारी है। इन दिनों कश्‍मीर में डल लेक के साथ-साथ पानी की आपूर्ति वाली पाईपलाइनें भी जम जाती हैं।

पंजाब आज भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कल देर शाम से राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की चादर बिछी हुई है, इससे राज्य में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

उधर, दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 8 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली के विभिन्न भागों में घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं तथा दिल्ली आने वाली 22 रेलगाड़ियों के आगमन के समय में देरी हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

13 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

14 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.