कतर में आठ भारतीयों को अब मृत्यु दंड नहीं दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि दहारा ग्लोबल मामले में कतर की अपील अदालत ने पिछली अदालत के निर्णय को संशोधित करते हुए सजा कम की है। मंत्रालय ने बताया है कि निर्णय के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है और अगले कदम के बारे में वह कानूनी टीम और भारतीय नागरिकों के परिवारों से संपर्क बनाए हुए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार कतर में भारतीय राजदूत और अन्य अधिकारी तथा परिवार के सदस्य आज अपील अदालत में उपस्थित थे।
मंत्रालय ने कहा कि वह इस मामले की शुरूआत से ही, अभियुक्तों के साथ हैं और उन्हें सभी प्रकार की राजनायिक और कानूनी सहायता जारी रखेगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह कतर के अधिकारियों के साथ इस मामले और उठाता रहेगा। मंत्रालय के अनुसार इस मामले की सुनवाई की गोपनीयता और संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कार्मिकों को कतर की एक अदालत ने मृत्युदंड सुनाया था। वे प्राइवेट कम्पनी अल-दाहरा में काम कर रहे थे और उन्हें पिछले वर्ष अगस्त में गिरफ्तार किया गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment