Categories: News-Headlines

डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR युवा वैज्ञानिक पुरस्कार और जीएन रामचंद्रन पदक – 2022 प्रदान किए

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में एक समारोह में वर्ष 2022 के लिए सीएसआईआर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार और जीएन रामचंद्रन पदक प्रदान करने के बाद बोल रहे थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सीएसआईआर ने भारत को दुनिया में अग्रणी भूमिका हासिल करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि चूंकि हम अब विश्व मापदंडों और रणनीतियों का पालन कर रहे हैं और विश्व मानकों पर खरा उतर रहे हैं, इसलिए हमें भी उनके जैसा ही होना होगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विभिन्‍न परियोजनाओं में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है।

डॉ. सिंह ने प्रमुख अंतरिक्ष परियोजनाओं में महिलाओं का हवाला देते हुए कहा कि इन पुरस्कार समारोहों में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है और कई मामलों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के बाद, भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण परियोजनाओं में प्रचुर जिज्ञासा और सार्वजनिक रुचि पैदा हुई है। उन्होंने छात्रों को देश भर में सीएसआईआर प्रयोगशालाओं का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये नए भारत के आधुनिक स्मारक हैं। उन्‍होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, तो यह कैसे हो रहा है? यह यहां हो रहा है।”

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि हाल के दिनों में चंद्रयान और विज्ञान की ऐसी अन्य सफलता की कहानियों ने बच्चों की कल्पनाशीलता और रुझान को जगाया है। उन्होंने कहा कि युवा मन में जिज्ञासा विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के साथ देश के विकास को आगे बढ़ाएगी, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित भारत @2047 का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वैज्ञानिक सोच के हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एसएंडटी) आधारित पहलों और परियोजनाओं को उत्सुकता से बढ़ावा दे रहे हैं।”

डॉ. सिंह ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भारत में नवाचार 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये युवा नवप्रवर्तक अमृत काल में विकसित भारत@2047 बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वर्ष 2047 में भारत आजादी के सौ साल मनाएगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद के भारत की यह तीसरी पीढ़ी सबसे भाग्यशाली है क्योंकि वे अब अपनी आकांक्षाओं के कैदी नहीं हैं। भारत के लिए यह सही समय है, जब प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्‍व में नवाचार हो रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.