दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद CBI कार्यालय से रवाना हुए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद CBI कार्यालय से रवाना हुए

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई कार्यालय से रवाना हुए।

नई दिल्ली के केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई मुख्यालय में दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ हुई। अरविंद केजरीवाल दिन में लगभग 11 बजे सी.बी.आई. के समक्ष प्रस्तुत हुए। इससे पहले उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रृद्धासुमन अर्पित किये। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे।

सीबीआई ने अब रद्द की गई दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को तैयार करने और उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है।

Related posts

Leave a Comment