Categories: News-Headlines

दस दिन का गणेश उत्‍सव श्रद्धा और उल्‍लास के साथ महाराष्‍ट्र और देश के अन्‍य भागों में आज संपन्‍न हो रहा है

दस दिन का गणेश उत्‍सव श्रद्धा और उल्‍लास के साथ महाराष्‍ट्र और देश के अन्‍य भागों में आज संपन्‍न हो रहा है। मुंबई और पुणे में गणेश मंडलों में बड़ी संख्‍या में लोगों ने गणेश जी का आर्शीवाद लिया। राज्य में स्थानीय निकायों ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

मुंबई में गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए कुल 73 प्राकृतिक विसर्जन स्थल और 150 से अधिक कृत्रिम तालाब उपलब्ध होंगे। मुंबई नगर निगम के अनुसार, भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 786 लाइफगार्ड, 45 मोटरबोट और तीन हजार से अधिक फ्लड लाइट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 15,500 पुलिसकर्मी, 3200 अधिकारी, महाराष्ट्र राज्य रिजर्व पुलिस बल की आठ कंपनियां, रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी और 750 होमगार्ड भी शहर पर नजर रखेंगे। विसर्जन के लिए सभी स्थानों पर उपलब्ध जर्मन राफ्ट और प्रशिक्षित लोगो से सहायता लेने के लिए कहा गया है। एहतियात के तौर पर नगर निगम ने 188 नियंत्रण कक्ष, 83 एम्बुलेंस और 188 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए हैं।

हैदराबाद में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दस दिन के गणेश उत्‍सव के दौरान करीब तीस हजार मूर्तियां हैदराबाद में हुसैन सागर झील में विसर्जित की जाएंगी। विसर्जन के लिए तीस अतिरिक्‍त लघु और कृत्रिम सरोवर बनाए गए हैं। बृहद हैदराबाद नगर निगम के विभिन्‍न विभागों से दस हजार से अधिक कर्मचारियों और लगभग 25 हजार पुलिस कर्मियों को विसर्जन कार्य में तैनात किया गया है। तेलंगाना सरकार ने गणेश विसर्जन के अवसर पर स्‍कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में आज अवकाश घोषित किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

9 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

9 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.