Categories: News-Headlines

ब्रिटेन में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे 70 वर्षों से भी अधिक समय तक ब्रिटेन की महारानी रहीं। उनके पुत्र चार्ल्‍स तृतीय आज राष्‍ट्र को संबोधित कर सकते हैं।

एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधा झुका दिया गया है। महारानी एलिजाबेथ के निधन पर दुनियाभर के नेताओं ने शोक-संवेदना प्रकट की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि महारानी को मौजूदा समय की महान हस्तियों में गिना जाएगा। वे अपने देश तथा जनता के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं। श्री मोदी ने 2015 और 2018 में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान एलिजाबेथ द्वितीय से हुई मुलाकात को याद किया। अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि 11 सितम्‍बर के हमले जैसे संकट के समय में एलिजाबेथ द्वितीय अमरीका के साथ एकजुटता से खड़ी रहीं।

Leave a Comment

Recent Posts

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार का नाम नहीं

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार… Read More

7 hours ago

आज का मौसम: IMD का अलर्ट, 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार

आज का मौसम: IMD का अलर्ट, 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; कई इलाकों… Read More

9 hours ago

SAMS Odisha +2 First Merit List 2026 जारी, जानें कैसे करें चेक और एडमिशन की जरूरी तारीखें

SAMS Odisha +2 First Merit List 2026 जारी, जानें कैसे करें चेक और एडमिशन की… Read More

19 hours ago

ठाणे अस्पताल में स्टाफ पर हमला: 3 आरोपी गिरफ्तार, शिवसेना नेता की तलाश में पुलिस

ठाणे अस्पताल में स्टाफ पर हमला: 3 आरोपी गिरफ्तार, शिवसेना नेता की तलाश में पुलिस… Read More

21 hours ago

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना: महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली महाराष्ट्र सरकार की बड़ी पहल, जानें पात्रता और लाभ

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना: महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली महाराष्ट्र सरकार की बड़ी… Read More

22 hours ago

मुख्यमंत्री विजय की चुनाव जीत को हाईकोर्ट में चुनौती, बच्चों से वोट की अपील को लेकर याचिकाकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री विजय की चुनाव जीत को हाईकोर्ट में चुनौती, बच्चों से वोट की अपील को… Read More

1 day ago

This website uses cookies.