दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने अगले वर्ष मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये गेयोंगी प्रांत के गवर्नर ली जे-म्यूंग को उम्मीदवार चुना है। राष्ट्रपति मून जे-इन की समर्थक डेमोक्रेटिक पार्टी ने आज राजधानी सोल में प्रेसिडेंशियल प्राईमरीज के अंतिम परिणामों की घोषणा की। प्राईमरीज का संचालन देश के 11 स्थानों पर किया गया था। पार्टी ने बताया कि कुल मिलाकर ली को बहुमत मिला है। ली को मतदाताओं के बीच लोकप्रियता इस आधार पर मिली कि मतदाताओं ने उनकी नीतियों को समझना आसान बताया। ली जे-म्यूंग का कहना है कि आर्थिक समृद्धि के न्यूनतम स्तर की गारंटी के लिये समान व्यापक प्राथमिक आय सुनिश्चित करके देश में धन के अंतराल का समाधान किया जा सकता है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...