दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने अगले वर्ष मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये गेयोंगी प्रांत के गवर्नर ली जे-म्यूंग को उम्मीदवार चुना है। राष्ट्रपति मून जे-इन की समर्थक डेमोक्रेटिक पार्टी ने आज राजधानी सोल में प्रेसिडेंशियल प्राईमरीज के अंतिम परिणामों की घोषणा की। प्राईमरीज का संचालन देश के 11 स्थानों पर किया गया था। पार्टी ने बताया कि कुल मिलाकर ली को बहुमत मिला है। ली को मतदाताओं के बीच लोकप्रियता इस आधार पर मिली कि मतदाताओं ने उनकी नीतियों को समझना आसान बताया। ली जे-म्यूंग का कहना है कि आर्थिक समृद्धि के न्यूनतम स्तर की गारंटी के लिये समान व्यापक प्राथमिक आय सुनिश्चित करके देश में धन के अंतराल का समाधान किया जा सकता है।
Related posts
-
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में... -
अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा– नवगठित शांति बोर्ड के सदस्यों ने गज़ा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर देने का वादा किया
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि नवगठित शांति बोर्ड के सदस्यों ने गज़ा... -
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल...