तेलंगाना में आज लगातार तीसरे दिन तेज बारिश जारी, 12 जिलों के लिए तेज से अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

तेलंगाना में आज लगातार तीसरे दिन तेज बारिश जारी, 12 जिलों के लिए तेज से अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

तेलंगाना में आज लगातार तीसरे दिन तेज बारिश हो रही है। हैदराबाद मौसम केंद्र ने 12 जिलों के लिए तेज से अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्‍य में व्‍यापक वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। जनगांव जिले के जाफरगढ में आज सुबह 175 दशमलव आठ मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

सिद्धिपेठ, मुलुगु, मेडक, वारंगल, यदाद्रि भुवनगिरी, कुमारम भीम आसिफाबाद जिलों में कल 120 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

लगातार बारिश और तेलंगाना के प्रमुखों जलाशयों से बाढ़ का पानी छोड़े जाने से गोदावरी और इसकी सहायक नदियों में जलस्‍तर लगातार बढ रहा है। गोदावरी का जलस्‍तर कल शाम 33 फुट तक पहुंच गया जो खतरे के निशान से दस फुट ऊपर है। वर्षा की स्थिति पर निगरानी के लिए भद्रादि कोठागुडम जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष और हेल्‍पलाइन स्‍थापित किये गये है।

Related posts

Leave a Comment