भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव आगामी विधानसभा चुनाव दो विधानसभा क्षेत्रों, गजवेल और कामारेड्डी से लडेंगे। आज पार्टी के 115 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए उन्होंने कहा कि 7 विधायकों को छोड़कर सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी 4 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। श्री राव ने कहा कि वाम दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
भारत राष्ट्र समिति राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली पहली पार्टी है। राज्य में इस साल दिसंबर में चुनाव होने हैं।