तुर्किए और सीरिया में आए भीषण भूकंप में अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अत्यधिक ठंड के कारण बचाव कार्यो में बाधा आ रही है। संयुक्त राष्ट्र का पहला सहायता दल विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिमी सीरिया पहुंच गया है।
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई